Crime
File Photo

Loading

महाराष्ट्र: हाल ही में महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल इस शहर में दो समूह में तूफान मचा हुआ हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस घटना के बारे में खबर है कि इसमें एनसीपी NCP का एक पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आइए यहां जानते है आखिर क्या है पूरा मामला… 

इस घटना के बारे में बताया गया है कि मौके पर पथराव किया गया। यह घटना अहमदनगर के सावेडी उपनगर के एकवीरा चौक पर हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में घायल हुए शख्स का नाम अंकुश चत्तर है। ऐसे में अब उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे सावेडी उपनगर के एकवीरा चौक पर हड़ंकप मच गया। दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई।इतना ही नहीं बल्कि पथराव की भी जानकारी सामने आई  है। 

ऐसे में अब इस घटन की वजह से अहमदनगर शहर में जोरदार हड़कंप मचा हुआ है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच घटना की सूचना कर तोफखाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस विवाद का सटीक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है, और इस संबंध में जानकारी देते हुए तोफखाना पुलिस ने बताया है कि आगे की जांच जारी है।