bjp
Representative Pic

    Loading

    मुंबई/नागपुर/अमरावती.  जहाँ त्रिपुरा (Tripura) में कई दिन से चल रही हिंसा (Violence Activities) की आग बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के तीन शहरों में भी दिखाई दी।  जी हाँ, नांदेड़, मालेगांव और अमरावती (Amravati) में बीते शुक्रवार को दोपहर बाद हिंसा भड़क गई।  हालांकि शाम तक पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया था।  लेकिन इसके चलते अब मुद्दे पर राजनीति सक्रीय हो गयी है और आज BJP ने अमरावती में बंद का आह्वान किया है।  

    BJP द्वारा बंद का आह्वान

    दरअसल BJP ने शहर में मुस्मिल समुदाय के मोर्चे के दौरान दिनदहाड़े पथराव, लूटपाट व तोड़फोड़ के समय पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का बड़ा और सनसनीखेज आरोप लगाया है।  इस घटना के चलते अब BJP ने आज यानी शनिवार 13 नवंबर को शहर में बंद का आह्वान किया है।  इतना ही नहीं इस ‘बंद’ में शहर के सभी व्यापारी बंधुओं से शनिवार को दोपहर 4 बजे तक सभी दूकानें बंद रखने का आह्वान किया गया है।  

    क्या थी घटना

    गौरतलब है कि त्रिपुरा घटना के निषेध में अमरावती जिलाधीश कार्यालय पर दोपहर 3 बजे धरना आंदोलन करने के लिए 7 संगठनों ने शहर पुलिस से एक लिखित परमिशन मांगी थी।  लेकिन इसमें कहीं पर भी मोर्चे का कोई जिक्र नहीं हुआ था।  जिसके चलते मौके पर केवल 250 पुलिस कर्मियों को जिलाधीश कार्यालय पर तैनाती की गयी थी।  लेकिन फिर शुक्रवार दोपहर 3 बजे के बाद हजारों लोगों का मोर्चा देखकर पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और जैसे तैसे बंदोबस्त को बनाए रखा।