maharashtra assembly by election 2023
FILE- PHOTO

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी हलचल चल रही है। वहीं, अब राज्य में अंधेरी उपचुनाव (Andheri By Election) चर्चा का विषय बन गया है। राज्य में भारतीय जनता (BJP) पार्टी पर अंधेरी उपचुनाव को निर्विरोध बनाने का दबाव है। इसी बीच रविवार देर रात राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के घर पर भाजपा नेताओं की अहम बैठक हुई। 

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे, राकांपा (NCP) अध्यक्ष शरद पवार ने यह चुनाव निर्विरोध कराने की मांग की थी। इतना ही नहीं शिंदे गुट के विधायक प्रताप सरनाइक ने भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को  इस संबंध पत्र लिखा था। इसके बाद रविवार को बीजेपी की बैठक हुई। इस बैठक में अंधेरी में उपचुनाव के संबंध में चर्चा होने की जानकारी मीडिया को दी गई है।

    मीडिया के मुताबिक, नेताओं की राय है कि इस बैठक में चुनाव लड़ा जाना चाहिए। वहीं, इस मामले में आखिरी फैसला देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को फैसला लेना चाहिए ऐसा तय किया गया है। इसलिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज देखना होगा की फडणवीस क्या फैसला लेते है। 

    रविवार रात को डेढ़ घंटे तक फडणवीस (Devendra Fadnavis) के घर बैठक चली। मिली हुई जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में आशीष शेलार, अंधेरी उपचुनाव प्रत्याशी मुरजी पटेल समेत कई नेता मौजूद हैं। इस बैठक में बीजेपी के नेता चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे। वहीं, आशीष शेलार और मुरजी पटेल ने फडणवीस को जानकारी दी है कि बीजेपी इस सीट से चुनाव लड़ सकती है।

    अंधेरी उपचुनाव से अपना नामांकन पत्र वापस लेने का आज आखिरी दिन है। आज का दिन राज्य के लिए काफी अहम होने वाला है। राज ठाकरे ने फडणवीस से अंधेरी उपचुनाव निर्विरोध कराने की अपील की थी। जिस पर फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया था। बता दें कि, अगर शिवसेना अंधेरी में जीत जाती है, तो इसका असर आगामी मुंबई नगरपालिका चुनावों पर पड़ सकता है।

    फडणवीस ने रविवार को कहा कि, राज ठाकरे ने अच्छी नियत से अपील की है। लेकिन इस मामले वह अकेले निर्णय नहीं ले सकते। उन्हें पार्टी के दिग्गज लोगों से बात करनी होगी। फडणवीस ने आगे कहा कि, हमारे साथ बालासाहेब की शिवसेना है। इसलिए हमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी चर्चा करनी है।