वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में होगी कांग्रेस की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर होगी चर्चा

Loading

छत्रपति संभाजीनगर: कांग्रेस (Congress) पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा के लिए मंगलवार 10 अक्टूबर को जिला बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व मंत्री अमित देशमुख, नसीम खान, बसवराज पाटिल मुरुमकर, महिला अध्यक्ष संध्या सव्वालाखे आदि मार्गदर्शन करेंगे। यह जानकारी बैठक के समन्वयक तथा पूर्व मंत्री अनिल पटेल ने रविवार को दी है। 
 
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए डिविजनल बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद 10 तारीख मंगलवार को विभागीय (डिपार्टमेंटल) बैठक जलगांव रोड पर एसबीओए स्कूल के निकट इनराइज होटल में होगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व मंत्री अमित देशमुख, नसीम खान, बसवराज पाटिल मुरुमकर, महिला अध्यक्ष संध्या सव्वालखे आदि नेता मौजूद रहेंगे। 
 
 
वहीं बैठक में शहर और जिला समितियां विधानसभा की मतदाता सूची, कार्यवाही पुस्तकों के संरक्षण का निरीक्षण करेंगे। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपे गए कार्यों, उसकी कुछ कमियों और त्रुटियों पर गौर किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए विभिन्न विभागों के प्रकोष्ठों और प्रांतों की जानकारी भी ली जाएगी। 
 
जिला स्तर पर निरीक्षकों से रिपोर्ट ली जाएगी और उसे प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को सौंपा जाएगा। संयोजक अनिल पटेल ने बताया कि इस बैठक में, पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों, तहसील अध्यक्षों, प्रांतीय अध्यक्षों, पदाधिकारियों आदि को आमंत्रित किया गया है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ. कल्याण काले, शहर अध्यक्ष शेख यूसुफ, कांग्रेस सेवादल के क्षेत्रीय अध्यक्ष विलास औताडे, पूर्व शहर अध्यक्ष एड. सैयद अकरम, डॉ. कांचन कुमार कुमार चाटे, अरुण शिरसाट, अनीस पटेल, डाॅ. पवन डोंगरे, विनोद तांबे सहित अन्य उपस्थित थे।