BJP

    Loading

    औरंगाबाद: ग्रामीण क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठा के समझे जानेवाले ग्राम पंचायत चुनाव (Gram Panchayat Elections) के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। मराठवाडा (Marathwada) में कुल 2 हजार 73 ग्राम पंचायत के लिए चुनाव संपन्न हुए थे। ग्राम पंचायत चुनाव के लगभग सारे परिणाम मंगलवार की देर शाम घोषित हुए। कुल 2 हजार 73 ग्राम पंचायत में से बीजेपी (BJP) ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 721 स्थानों पर कब्जा जमाया है। 

    वहीं, दूसरे स्थान पर एनसीपी ने बाजी मारते हुए 452 स्थानों पर जीत हासिल की। ग्राम पंचायत चुनाव में सबसे अधिक झटका शिंदे गुट को लगा है। मराठवाडा में शिंदे गुट को सिर्फ 123 स्थानों पर ही संतुष्ट रहना पड़ा।

    जालना जिले में भी बीजेपी आगे

    मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले में शिंदे गुट का वर्चस्व रहा। जिले के कुल कुल स्थानों में से  शिंदे गुट को 65, बीजेपी को 55, ठाकरे गुट को 32, एनसीपी को 14, कांग्रेस को 10 और अन्य को 18 स्थान मिले। जालना जिले में भी सबसे बेहतर प्रदर्शन बीजेपी का रहा।  यहां कुल स्थानों में से बीजेपी ने 124, शिंदे गुट को 8, ठाकरे गुट को 31, एनसीपी को 69, कांग्रेस को 16  और अन्य के खाते में 18 स्थान गए है। 

     एनसीपी ने दूसरा स्थान पाया

    बीड जिले में भी बीजेपी का  प्रदर्शन अन्य दलों के मुकाबले  सबसे अच्छा रहा। यहां  कुल स्थानों में से 257 स्थानों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया।  एनसीपी ने 246 स्थान हासिल कर  दूसरा स्थान पाया। बीड जिले में कांग्रेस को 38, ठाकरे गुट को 13, शिंदे गुट को 6 स्थान मिले। परभणी जिले में भी भाजपा का अन्य गुटों का दबदबा रहा। यहां  सबसे अधिक बीजेपी ने 38 सीट हासिल कर अपना वर्चस्व साबित किया। यहां भी एनसीपी ने दूसरे स्थान पर रहकर 29 सीट हासिल किए। 

    शिंदे गुट को परभणी जिले में लगा तगड़ा झटका

    शिंदे गुट को परभणी जिले में तगड़ा झटका लगा। उन्हें सिर्फ  तीन स्थानों पर ही संतुष्ट रहना पड़ा। ठाकरे गुट को 6 और अन्य के खाते में 38 स्थान गए। लातूर जिले में भी भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 160 स्थानों पर कब्जा जमाया। बीजेपी के बाद यहां  कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 80 स्थानों पर बाजी मारी। इसके अलावा एनसीपी ने 42, अन्य ने 44 स्थान हासिल किए। उस्मानाबाद जिले में भी भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 55 स्थान हासिल किए। यहां ठाकरे गुट का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर रहने से शिवसेना के खाते में 31 सीट गए। शिंदे गुट को 19, एनसीपी को 13, कांग्रेस को 20  तथा अन्य खाते में 28 सीट गए। नांदेड जिले में कांग्रेस का सबसे प्रदर्शन बेहतर रहा। यहां कांग्रेस ने सबसे अधिक 57  सीट हासिल किए। कांग्रेस के बाद एनसीपी  ने यहां बेहतर प्रदर्शन करते हुए 32 स्थानों पर  तथा भाजपा ने  23 स्थानों पर कब्जा जमाया। नांदेड जिले में  शिंदे गुट का बुरा हाल हुआ। उन्हें सिर्फ 1 स्थान पर ही संतुष्ट रहना पड़ा। विशेषकर, यहां अन्य के खाते में 44 सीट  गए। हिंगोली जिले में शिंदे गुट ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 18 स्थान हासिल किए। उसके अलावा बीजेपी ने 9,ठाकरे गुट ने 8, एनसीपी ने 8 तथा कांग्रेस ने 6 स्थान हासिल किए। अन्य के खाते में 6 सीट गए। कुल मिलाकर मराठवाडा के 8 जिलों में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया। उसके बाद सबसे बेहतर प्रदर्शन एनसीपी का रहा।  

    कांग्रेस का ग्रामीण क्षेत्रों में दबदबा बरकरार

    कांग्रेस ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में अपना दबदबा बरकरार रखा। विशेषकर, नांदेड जिले में कांग्रेस ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। गत माह नांदेड जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आई थी। उसक असर भी ग्राम पंचायत में चुनाव में दिखाई दिया।