नई दिल्ली: दुनिया में हर क्षेत्र में तरक्की हो रही है, लेकिन आज भी कुछ ऐसे मुद्दे है जो वैसे के वैसे ही बने हुए है। आये दिन महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों की खबरें सामने आती है, जिस पर बिलकुल भी रोक नहीं लग रही है। जहां उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग लड़की को चौथी मंजिल से फेंका गया जिससे उसकी मौत हो गई, वही बिहार में एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ क्रूरता दिखाई गई, यही नहीं बल्कि अब कुछ ऐसी ही खबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सामने आई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर सामने आया है। आइए जानते है इस दिल दहला देने वाले वीडियो के बारे में…
जिस तरह की खबरें इन दिनों सामने आ रही है उसमें हम देख सकते है लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जी हां हाल ही में आई एक घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुई है। आपको बता दें कि दरअसल यहां एक ऑटोवाला ऑटो में बैठी लड़की से साथ छेड़छाड़ की कोशिश कर रहा था।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ऑटो ड्राइवर चलती ऑटो में लड़की के साथ की छेड़छाड़ नाबालिक लड़की ने चलती ऑटो से लगायी छलांग| pic.twitter.com/5vEr3FL2D2
— Priya singh (@priyarajputlive) November 16, 2022
ऐसे में लड़की ने लड़की ने खुदको बचाने के लिए के लिए चलते ऑटो से छलांग लगा दी। हुआ यह कि यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि आरोपी ऑटो चालक सैयद अकबर हमीद को हिरासत में ले लिया गया है। लड़की के सिर में चोट लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना का वीडियो देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।