Waqf Meeting Sambhajin

Loading

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के संभाजीनगर (Sambhajinagar) की वक्फ बैठक (Waqf meeting) में अल्पसंख्यक प्रधान सचिव (Minority Principal Secretary) ने कड़ा निर्देश जाए किया है। वक्फ बोर्ड के कामों में गति लाने के लिए बोर्ड के अधिकारीयों को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का निर्देश जारी किया गया है। राज्य अल्पसंख्यक विभाग की प्रधान सचिव आयए कुंदन (I A Kundan) ने औरंगाबाद में स्थित महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड क दौरा किया। संबंधित अधिकारीयों के साथ बैठक की।  बैठक में प्रमुख रुप से सीईओ मोईन ताशिलदार के अलावा मंडल के आला अधिकारी उपस्थित थे। प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त होने के बाद आयए कुंदन पहली बार वक्फ मुख्यालय आईं।
 
 
उन्होंने शहर की कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया। उसके बाद उन्होंने हज हाउस और वक्फ कार्यालय का निरीक्षण किया। उनकी अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक वक्फ मुख्यालय में आयोजित की गई। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोईन ताशिलदार को यह भी निर्देश दिया कि वक्फ बोर्ड के सर्व सुविधायुक्त राज्य मुख्यालय को जल्द से जल्द नये भवन के रूप में शुरू करें। इसे शीघ्र एवं सुविधाजनक बनाने का प्रयास करें ताकि लोगों में विश्वास कायम हो सके। वक्फ में शून्य पेंडेंसी समाप्त करें और जल्द से जल्द कर्मचारियों की भर्ती करें।
 
 
कुन्दन ने ऐतिहासिक और साढ़े तीन सौ वर्ष पूर्व पुरानी पनचक्की, वास्तु संग्रहालय, पुरानी पुस्तकों की लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने मुसाफिरशाह बाबा की दरगाह का भी दौरा किया। इसे संरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने की सूचना दी। यदि पुस्तकालय की कुछ ऐतिहासिक पुस्तकें देश या विदेश के संग्रहालयों में चली गई हों तो मुझे बताएं, मैं उन्हें वापस लाने का प्रयास करूंगी ऐसा आश्वासन भी दिया। 

वक्फ एवं हज हाउस की समीक्षा बैठक से पहले वक्फ बोर्ड की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताशिलदार ने प्रधान सचिव आयए कुंदन, अल्पसंख्यक विभाग के उप सचिव आ.ना.भोंडवे, अवर सचिव मेघना शिंदे का शॉल एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुनेद सैयद एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।