File Photo
File Photo

    Loading

    औरंगाबाद: सांसद इम्तियाज जलील (MP Imtiaz Jaleel) ने गत सप्ताह औरंगाबाद (Aurangabad) दौरे पर आए एमआईएम (MIM) के नेता अकबर ओवेसी (Akbar Owaisi) के साथ खुलदाबाद (Khuldabad) में स्थित औरंगजेब की मजार पहुंचकर जीयारत की थी। उसको लेकर मीडिया में आई खबरों के बाद मुझे बार-बार फोन कर धमकियां दी जा रही है। विशेषकर, धमकी देनेवाला एक राणे समर्थक भी होने की जानकारी खुद सांसद जलील ने मीडियाकर्मियों को दी।

    गौरतलब है कि गत सप्ताह अकबर ओवेसी उनका द्वारा चलाई जानेवाली शैक्षणिक संस्था के माध्यम से शहर के हिमायत बाग परिसर में एक स्कूल शुरु कर रहे हैं। उसके भूमिपुजन के लिए अकबर ओवेसी औरंगाबाद दौरे पर आए थे। तब उन्होंने जिले के खुलदाबाद में स्थित औरंगजेब की मजार पर जीयारत की थी। उस समय उनके साथ औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील भी थे। औरंगजेब की मजार पर पहुंचने को लेकर मीडिया कई खबरें चलाई गयी। उसके बाद से  मुझे लगातार धमकी के फोन आ रहे है। इस मामले को राज्य का गृह विभाग अनदेखी करने का आरोप भी सांसद जलील ने लगाया। ज्ञात हो कि अकबर ओवेसी और सांसद जलील ने औरंगजेब की मजार का दौरा करने के बाद से भाजपा नेता उन पर मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, शिवसेना भी ओवेसी और जलील के औरंगजेब की मजार  पर पहुंचने को लेकर तंज कस चुकी है। 

    समय पर आने पर दिया जाएगा जवाब 

    सांसद जलील ने उनके द्वारा औरंगजेब की मजार पर पहुंचने को लेकर पिछले कुछ दिनों से खेली जा रही राजनीति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि वे समय पर आने पर  राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और विरोधी पक्ष नेता देवेन्द्र फडणवीस को जवाब दूंगा। उन्होंने भाजपा द्वारा 23 मई को पानी के प्रश्न पर निकाले जा रहे जन आक्रोश मोर्चा की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि भाजपा गत 30 सालों से महानगरपालिका पर शिवसेना के साथ थी। आज वह अलग है, तो वे पानी के प्रश्न पर मोर्चा निकाल रहे हैं। महानगरपालिका पर भाजपा-शिवसेना की 30 साल से सत्ता होने के बावजूद वे शहर वासियों की सालों से पानी का प्रश्न हल नहीं कर पाए है। सांसद जलील ने कहा कि शहर की जिन इलाकों में  पानी की समस्या हैं, उन इलाकों का  अगर देवेन्द्र फडणवीस ने दौरा किया तो लोग उन पर पानी के हंडों से हमला करेंगे।