Photo Credit: Twitter - @DrBhagwatKarad
Photo Credit: Twitter - @DrBhagwatKarad

    Loading

    औरंगाबाद : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड (Union Minister of State for Finance Dr. Bhagwat Karad) ने कहा कि यह खुशी की बात है कि नागरिकों में राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ाने के लिए ‘रन फॉर यूनिटी’ (Run for Unity) का आयोजन किया गया है और बड़ी संख्या मे लोगों ने इसमे हिस्सा लिया। रैली का आयोजन मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम (Marathwada Liberation War) के अमृत जयंती वर्ष के अवसर पर किया गया था। सहकारिता मंत्री अतुल सावे, म्हाडा के पूर्व अध्यक्ष संजय केनेकर, जिला कलेक्टर सुनील चव्हाण, पुलिस कमिश्नर डॉ. निखिल गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, नीलेश गटाने, सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    भारत देश को आजादी मिलने के 13 महिने बाद मराठवाड़ा स्वतंत्र होकर मराठवाड़ा निजाम के शासन से मुक्त हुआ था और भारतीय संघ में शामिल हो गया। अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए निजाम के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश भर में विभिन्न गतिविधियों को लागू किया जा रहा है। डॉ. कराड ने जाति, धर्म और भाषा अलग होने के बावजूद एकता की भावना से ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। 

    कार्यक्रम की शुरुआत से पहले राष्ट्रगान गाया गया

    रैली का आयोजन संभागीय क्रीडा संकुल से सूत गिरणी  चौक से गजानन महाराज मंदिर तक पुन: उसी मार्ग पर किया गया और संभागीय क्रीडा संकुल परिसर में संपन्न हुआ। रन फॉर युनिटी स्पर्धा के आरंभ से पूर्व राष्ट्रगान गाया गया। उसके बाद डॉ. भागवत कराड ने हाथ में मशाल लेकर ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली में हिस्सा लिया।