पंप गृह के फीडर में घुसा चूहा, औरंगाबाद की पेयजल आपूर्ति 11 घंटे ठप

    Loading

    औरंगाबाद : एक तरफ शहरवासी 4 से 5 दिन पेयजल (Drinking Water) पाने के लिए मजबूर है। वहीं, दूसरी तरफ पेयजल आपूर्ति लाइन (Drinking Water Supply Line) में निर्माण होने वाली समस्याओं से शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार के तड़के पेयजल आपूर्ति करने वाले पंप गृह (Pump House) के फीडर में चूहा (Rat) घूसने से करीब 11 घंटे औरंगाबाद में पेयजल आपूर्ति में बाधाएं निर्माण होने का मामला सामने आया है। इस घटना से शहर के कई इलाकों में एक दिन और अधिक गैप देेकर पेयजल आपूर्ति होने के आसार है। 

    शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर पैठण में स्थित जायकवाडी बांध से पेयजल आपूर्ति की जाती है। शहर को पेयजल आपूर्ति करने के लिए 100 और 56 एमएलडी की दो पाइप लाइन बिछाई हुई है। दोनों पेयजल आपूर्ति करने वाले योजनाओं के लिए जायकवाडी बांध के निकट पंप गृह का निर्माण किया हुआ है।  सोमवार के तड़के करीब 2 बजे इस पंप गृह में अचानक चूहा घुसकर स्पार्किंग होई। जिससे बिजली आपूर्ति खंडित हुई। तड़के बिजली आपूर्ति खंडित होने से पानी का निकास करीब दो घंटे बंद रहा। इधर, सोमवार की सुबह महानगरपालिका अधिकारियों को पंप गृह में चूहा घुसने की खबर मिलने पर महानगरपालिका प्रशासन हरकत में आया। उधर, महानगरपालिका अधिकारियों ने नई जायकवाडी में स्थित पंप गृह से 56 एमएलडी पाइप लाइन से   पेयजल आपूर्ति तड़के करीब साढ़े चार बजे शुरु की। 

    11 घंटे बाद 100 एमएलडी योजना से शुरू हुई पेयजल आपूर्ति

    पंप गृह में चूहा घूसने की घटना सामने आने के बाद महानगरपालिका अधिकारियों ने आनन फानन में पंप गृह में आए बिगाड़ की मरम्मत काम शुरू किया।  उसमें 11 घंटे गुजर गए। तब तक जायकवाडी बांध से पानी का निकास बंद था। इस समस्या के चलते शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति फिर एक दिन गैप बढ़ा है।