Dr. Mandlecha

    Loading

    औरंगाबाद : ब्रेन (Brain) में वायरल इन्फेक्शन (Viral Infection) के चलते शहर की राजाबाजार निवासी 12 वर्षिय दिव्या निवानी नामक लड़की की मौत हुई है। इस लड़की की हालत गंभीर होने के चलते उसे निजी अस्पताल वेदांत से बजाज अस्पताल रेफर किया गया था। बालिका को बुखार होने पर उसकी आरटीपीसीआर टेस्ट कराने पर वह कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई थी।

    उक्त बालिका की मौत कोरोना वायरस से नहीं, बल्कि ब्रेन में वायरल इन्फेक्शन के चलते होने का दावा महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा ने किया है। कोरोना की जारी तिसरी लहर में शहर में एक बालिका की मौत कोरोना वायरस से होने के अफवाहों को विराम लगाया।

    डॉ. पारस मंडलेचा ने बताया कि 18  जनवरी को उक्त लड़की को बुखार आने के साथ ही झटके आने पर उसके परिवार वाले उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां जांच करने पर उक्त डॉक्टर ने हॉस्पिटल में भरती करने की सलाह दी। जिसके बाद परिवार वालों ने वेदांत अस्पताल में उस लड़की को भरती कराया। इसी  दरमियान उक्त लड़की को  बुखार होने के चलते उसकी आरटीपीसीआर टेस्ट की गई। कोरोना टेस्ट में उक्त लड़की पॉजिटिव पाई गई थी। उधर, इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक अन्य सभी सुविधाओं से लैस निजी अस्पताल बजाज में भरती कराया गया था। डॉ. मंडलेचा ने बताया कि महानगरपालिका प्रशासन उसकी तबियत खराब होने से लेकर आज तक के सारी हिस्ट्री वेदांत और बजाज अस्पताल से ले रहा है।

    प्राप्त हिस्ट्री में उक्त बालिका के ब्रेन में वायरल इन्फेक्शन होने पर उसकी हालत खराब होकर उसकी मौत हुई है। डॉ. मंडलेचा ने दावा किया कि उक्त बालिका की मौत कोरोना से संक्रमित होने के कारण नहीं हुई है। उन्होंने  शहर में कोरोना पॉजिटिव के चलते उक्त बालिका की मौत होने की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीज के इलाज के लिए महानगरपालिका प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जिसके चलते शहर में कोरोना की तिसरी लहर में लोग पॉजिटिव होकर तत्काल उससे बाहर आ रहे है।