File Photo
File Photo

Loading

चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गोसीखुर्द की नहर में उतरे दो व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक लापता हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 59 किलोमीटर दूर साओली तहसील में हुई।

सहायक निरीक्षक आशीष बोरकर ने कहा, ‘‘प्रतिमा विसर्जित करने के लिए कई लोग नहर में उतरे और पांच लोग डूबने लगे। सचिन मोहुर्ले नाम के व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया, जबकि एक लापता हैं, जिनकी पहचान भाई संदीप गुंडावर के रूप में हुई है।” उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मी तलाश अभियान चला रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सावली में जय बजरंग गणेश मंडल द्वारा स्थापित गणेशजी की विसर्जन रैली शनिवार की शाम जल्लोश के साथ निकाली गई। शाम के समय गणेशजी के विसर्जन के लिए 5 युवक किराणा व्यावसायी सचिन उर्फ गुरू दिवाकर मोहुर्ले 33, चांदली निवासी निकेश हरिभाऊ गुंडावार 31 व संदिप हरिभाऊ गुंडावार 27 व अन्य 2 युवक गोसेखुर्द नहर के पानी में उतरे। लेकिन सचिन मोहुर्ले, निकेश व संदिप गुंडावार को पानी का अनुमान नही होने से वह नहर में बह गए। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिलने पर सभी ने उनकी तलाश की। परंतु कोई हाथ नही लगा। उसके पश्चात सावली पुलिस टिम ने पनडुब्बीयां की मदद से उनकी तलाश शुरू कर दी।

इस समय रात को सचिन मोहुर्ले का शव पुलिस को मिला। अन्य दोनो की तलाश सावली पुलिस कर रही थी। दौरान रविवार की सुबह से खोज जारी की। शाम के 4 बजे कवठी मायनर के पास निकेश गुंडावार का शव पाया गया। संदीप की खोज रविवार की रात तक चलती रही। खोज टिम की मदद से संदिप की खोज सावली थानेदार आशिष बोरकर के मार्गदर्शन में सावली पुलिस कर रही है।