मुंबई: मुंबई में बड़े उत्साह के साथ भगवान गणेशजी को विदाई देने का कार्यक्रम अब भी चल रहा है। जहां भारी संख्या में बप्पा के भक्त आये है, इस उत्सव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पीछे नहीं रहे। जी हां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी देर रात तक विसर्जन जुलूस में शामिल हुए और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया।
यावेळी वडापाव, पाणी वाटप करणाऱ्या सेवेकऱ्यांच्या मंडपांना भेटी देऊन या सेवेत मी स्वतः सहभाग घेतला. तसेच विसर्जन मिरवणुकीत सहभागी झालेल्या छोट्या दोस्तांना भेटून त्यांच्याही उत्साह वाढवला. गणपती बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर याचा जयघोष करत अत्यंत मंगलमय वातावरणात लाडक्या… pic.twitter.com/JenH49qN6z
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) September 29, 2023
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने ठाणे शहर में विसर्जन घाटों का दौरा किया और वहां प्रदान की गई सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विसर्जन समारोह में शामिल श्रद्धालुओं को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने वाली सामाजिक संस्था के मंडप का अवलोकन कर उनके कार्यों की सराहना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गणेश भक्तों को अपने हाथों से वड़ा पाव बांटा और गणेश भक्तों से भी मुलाकात की गई।
इस बीच, मुख्यमंत्री ने ‘नौपाड़ा रक्षक’ पहल में भाग लेने वाले युवाओं की भी सराहना की, जिन्होंने ठाणे के मसुंडा झील में सुविधाओं की समीक्षा करके पुलिस के साथ सहयोग किया। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं ठाणे पूर्व में खारीगांव और कोपरी गया और वहां जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया।