Cold
File Pic

    Loading

    महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी के बीच अब अचानक सर्द हवाएं शुरू हो गई है। दरअसल देश के उत्तर में पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से बर्फबारी हो रही है, उसी तरह उत्तरी राज्यों में शीत लहर जारी है। इस बीच, महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से छाए बादल के कारण शीतलहर कम हो गई थी। लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में एक और शीतलहर चलने की जानकारी दी है। जी हां इस बारे में बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटे में तीव्रता देखने को मिलेगी। पारा कम से कम 2 से 4 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। ऐसे में सावधान रहना जरूरी है।

    बर्फबारी के कारण महाराष्ट्र प्रभावित 

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बर्फबारी के कारण महाराष्ट्र के कुछ जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मंगलवार को हुई भारी बर्फबारी से तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। 

    पारा गिरने की संभावना 

    आपको बता दें कि जम्मू का पूरा गुलमर्ग शहर बर्फ की चादर में ढक गया है। जी हां लोग घर के अंदर फंस गए हैं, जबकि लद्दाख में तापमान माइनस 14.1 डिग्री तक गिर गया है और भारी बर्फबारी भी हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि इसका असर राजस्थान पर भी पड़ा है, जहां कुछ हिस्सों में पारा 5 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। इस वातावरण के कारण अगले 48 घंटों में उत्तर भारत से ठंडी हवाएं महाराष्ट्र की ओर आ रही हैं। मौसम विभाग ने दो दिनों में प्रदेश में पारा गिरने की संभावना जताई है।

    राज्य के इस हिस्से में बढ़ेगी ठंड 

    अब आपको बता दें कि पुणे, मध्य महाराष्ट्र में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में न्यूनतम तापमान औसत से कम रहने की संभावना है। गुजरात से होकर आने वाली सर्द हवाओं से पालघर, उत्तरी मुंबई और ठाणे ज्यादा प्रभावित होंगे। मौसम विभाग ने बताया कि 30 जनवरी से तापमान में खासी गिरावट आएगी। पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तर भारत के राज्य में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि 26 जनवरी तक राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड का प्रकोप कम हो जाएगा। हालांकि नए पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है।