corona crisis

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,203 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से 3 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82,41,454 और मृतक संख्या 1,48,091 हो गई है।

    2,478 लोग हुए ठीक

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,478 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,79,766 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.99% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 13,665 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 281 नए केस, 1 की मौत

    मुंबई में कोरोना के 281 नए मामले और 1 की मौत दर्ज हुई। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,123,915 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या  19,647 पर पहुंच गई है। शहर में आज 272 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,102,462 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,806 एक्टिव मरीज है।