india corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 3 हजार 286 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 51 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65 लाख 37 हजार 843 और मृतकों की संख्या 1 लाख 38 हजार 776 हो गई है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3 हजार 933 लोगों ने इस खतरनाक बीमारी को मात दी है। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 63 लाख 57 हजार 012 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.23 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    फिलहाल राज्य में 39 हजार 491 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2 लाख 58 हजार 653 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1 हजार 462 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार शाम से अब तक 1 लाख 72 हजार 870 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। राज्य में अब तक 5 करोड़ 78 लाख 19 हजार 385 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य के 10 जिले- यवतमाल, भंडारा, गोंदिया, गडचिरोली, हिंगोली, वाशिम और जलगांव, नांदेड, अमरावती और नागपुर के ग्रामीण इलाके- रहे जहां पर शुक्रवार को संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया।

    भिवंडी-निजामपुर, मालेगांव, परभणी, नांदेड, अकोला और चंद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में भी शुक्रवार को कोई संक्रमित नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि राज्य के अहमदनगर जिले में सबसे अधिक 691 नए मामले आए जबकि सातारा जिले में सबसे अधिक सात लोगों की मौत दर्ज की गई।

    मुंबई में 446 नए मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में यहां 446 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 430 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    मुंबई में अब तक कुल 7 लाख 40 हजार 307 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16 हजार 074 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लाख 16 हजार 941 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में 4 हजार 809 एक्टिव केस है।

    मुंबई में आज 36 हजार 536 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 101,36,863 नमूनों की जांच की जा चुकी है।