In Maharashtra's Kalyan, women played Garba in a moving local train, this VIDEO is viral on social media
Photo-Twitter/@mumbairailusers

    Loading

    मुंबई : नवरात्री हो और लोगों में गरबा का क्रेज न हो ऐसा तो पॉसिबल ही नहीं है। नवरात्री (Navaratri) के शुरू  होते ही लोगों ने गरबा (Garba) खेलना शुरु कर दिया। सोशल मीडिया पर आए दिन गरबा के तरह-तरह की बेहद ही खूबसूरत वीडियोज (Beautiful Videos) सामने आते रहते हैं, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखने जा रहें ये बहुत खास है। जानना चाहते हैं क्यों? तो चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह। 

    दरअसल, सोशल मीडिया पर गरबा का एक वीडियो इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि इस वीडियो में कुछ महिलाएं खुद ही गाना गाते हुए पूरे मजे के साथ गरबा खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। पता हो कि यह गरबा किसी मैदान या फिर हॉल में नहीं बल्कि मुंबई की लोकल ट्रेन (Local Train) खेली जा रही है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। 

    वीडियो में लोकल ट्रेन में सफर कर रही दर्जनों की संख्या में महिलाएं (Women) ट्रेन के अंदर ही गरबा खेलते हुए नजर आ रही है। महिलाओं को गरबा खेलते देख लोग उनका वीडियो बनाने लगे। गौरतलब है कि यह वीडियो Mumbai Railway नाम के User ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ‘मुंबई के स्थानीय लोग लम्हें बनाते हैं।’ साथ ही यूजर ने बताया कि यह वीडियो कल्याण से चलने वाली AC Local की है।