धुलिया महानगरपालिका के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का धरना, जानें क्या है मामला

    Loading

    धुलिया : शहर की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) की ओर से जिला अध्यक्ष रंजीत राजे भोसले के नेतृत्व में धुलिया महानगरपालिका (Dhulia Municipal Corporation) के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के खिलाफ बुधवार को धरना (Protest) दिया गया। धुलिया महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही, विभाग में भ्रष्टाचार और शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने में बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से यह धरना आंदोलन किया गया। 

    स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से शहर में कीटनाशकों के छिड़काव के लिए करोड़ों रुपए का ठेका दिया गया है, लेकिन कहीं भी छिड़काव नहीं किए जाने से स्थिति बहुत खराब हो गई है। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से करोड़ों रुपए के कामगारों की आपूर्ति का ठेका दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी मिलीभगत से भ्रष्टाचार कर रहे हैं। बिना काम किए ठेका कर्मियों का वेतन काटा जा रहा है, इसमें कमीशन भी लिया जा रहा है। 

    बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता

    स्वास्थ्य विभाग के ऐसे विभिन्न मामलों में अनियमितता, भ्रष्टाचार, अवैध गतिविधियां चल रही हैं। शहर के आवारा कुत्तों को जल्दी पकड़ा जाए, शहर जल्दी सफाई की जाए और कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाए, इन सभी मांगों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने धुलिया महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रर्दशन में रणजीत राजे भोसले, रईस काजी, महेंद्र शिरसाठ, राजेंद्र सोलंकी, संजय माली, मंगेश जगताप, राजू डोमाले, किरण बागूल, हर्षल भामरे, हाशीम कुरैशी, असलम खाटीक, सोनू घारु, कुणाल पवार, नजीर शेख, आदी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।