जलगांव महानगरपालिका में अस्थायी आधार पर 125 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

    Loading

    जलगांव : जलगांव शहर में विकास कार्यों (Development Works) को लेकर महानगरपालिका (Municipal Corporation) के खिलाफ हमेशा हंगामा होता रहता है। नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए महानगरपालिका में अधिकारियों (Officers) और कर्मचारियों (Employees) की संख्या नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। महानगरपालिका में 40 फीसदी कर्मचारी कम हैं। राहत के तौर पर 125 पदों पर अस्थायी तौर पर एजेंसी के माध्यम से नियुक्ति करने का महानगरपालिका द्वारा निर्णय ले लिया गया है। आवश्यक 13 जूनियर इंजीनियर, 40 क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर, 8 स्वास्थ्य निरीक्षक शामिल के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु की जा रही है। 

    लोगों में काफी आक्रोश

    महानगरपालिका की स्थापना के बाद से अब तक नए प्रारूप को मंजूरी नहीं मिली थी। पिछले साल नवंबर 2021 में महानगरपालिका प्रशासन ने रूपरेखा तैयार कर शहरी विकास विभाग को सौंप दी है। उसमें त्रुटियों को ठीक किया गया है; लेकिन राज्य सरकार आकार स्वीकृति पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी और कर्मचारी नहीं होने से लोगों में काफी आक्रोश है। इसलिए महानगरपालिका ने अस्थायी तौर पर इस समस्या का समाधान करने का निर्णय लिया है। 

    16 इंजीनियर कार्यरत

    वहीं महानगरपालिका के विभिन्न विभागों में 2636 पद स्वीकृत हैं। संशोधित प्रारूप को मानगरपालिका ने मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया है। स्वीकृत पदों में से 1583 पद वर्तमान में कार्यरत हैं जबकि 2053 पद खाली हैं। वर्तमान में महानगरपालिका में जलापूर्ति और निर्माण विभाग में मात्र 16 इंजीनियर कार्यरत हैं। पिछले दो महीने में छह इंजीनियर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसलिए, इन दोनों विभागों के इंजीनियर दो से अधिक विभागों के प्रभारी हैं। सिविल के लिए 8 जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल के लिए 2 और मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल के लिए एक-एक जूनियर इंजीनियर नियुक्त किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में 8 सफाई निरीक्षकों की भर्ती की व्यवस्था की गई है। 125 पदों में कंप्यूटर तकनीशियन, क्लर्क टाइपिस्ट, वायरमन, पंप ऑपरेटर, वाहन चालक, वाल्वमैन और मजदूर शामिल हैं।