
- ऐतिहासिक धरोहर है पत्थर दरवाजा : अनिल पाटिल
अमलनेर. विधायक अनिल भाईदास पाटिल (MLA Anil Bhaidas Patil) के अथक प्रयासों से अमलनेर वासियों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल ही गयी है। ऐतिहासिक धरोहर पत्थर दरवाजा मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा कर दोबारा से यातायात के लिए शुरू किया गया है। विधायक ने फीता काट कर इस मार्ग का लोकार्पण किया।
विधायक अनिल पाटिल ने कहा कि नगर का वैभव ऐतिहासिक धरोहर पत्थर दरवाजे का नपा और शासन के माध्यम से जल्द ही सुशोभीकरण किया जाएगा और आने वाले कुछ ही दिनों में राज्य के मंत्रियों को आमंत्रित कर उनके हाथों लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा।
धुलिया रास्ते का नवीनीकरण के लिए विधायक पाटिल ने अनुदान राशि मंजूर कराई. सालों से पत्थर दरवाजे मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई थी। अब महीनों से बंद इस मार्ग को खोल दिया गया है. लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक अनिल पाटिल के साथ नगराध्यक्षा सौ. पुष्पलता पाटिल, पूर्व विधायक कृषिभूषण साहेबराव पाटिल, जिला बैंक संचालिका सौ. तिलोत्तमा पाटिल, पूर्व नगराध्यक्ष विनोद पाटिल आदि उपस्थित थे।