Toll Booth Burnt
जलगांव-धुले राजमार्ग पर टोल बूथ जलाया (डिजाइन फोटो)

Loading

जलगांव: आये दिन महाराष्ट्र में अपराध (Maharashtra News) बढ़ते ही जा रहें हैं। सरेआम बदमाश कुछ ऐसी हरकत कर जाते है कि आम नगरिकों में डर का माहौल बन जाता है। कुछ ऐसा ही जलगांव-धुले हाईवे (Jalgaon-Dhule highway) पर हुआ है, यहां एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग है। जहां बुर्का पहने युवकों ने टोल बूथ पर तोड़फोड़ की और आग (Toll booth burnt) लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और ये सब सीसीटीवी में कैद हो गया है। 

इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिस टोल बूथ को जलाकर खाक किया है उसे आज से शुरू होना था। आइए जानते है इस संबंध में पूरी जानकारी…

घटना CCTV में कैद 

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, आज आधी रात के आसपास चार पहिया वाहन में आए अज्ञात बुर्काधारी युवकों ने जलगांव-धुले मार्ग पर सब गवन में टोल बूथ पर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इसके बाद युवक तितर-बितर हो गये। इस घटना से हड़कंप मच गया है। तोड़फोड़ और आगजनी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह जलगांव जिले के पारोला तालुका के सब गवन गांव में अग्रोह इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का टोल गेट था।

2 करोड़ का नुकसान

दरअसल आज से पारोला तालुका के सब गवन गांव में टोल बूथ खोला जाना था। यह अग्रोह इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का टोल रोड था। इसलिए आज उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी थी। उद्घाटन के बाद इस टोल गेट पर वसूली शुरू कर दी जाने वाली थी। लेकिन ठीक इसके एक रात पहले अज्ञात लोगों द्वारा टोल बूथ पर हमला कर आग लगाने के बाद से हड़कंप मच गया है। 

घटना के वक्त कुछ कर्मचारी टोल क्षेत्र में सो रहे थे। जैसे ही उन्होंने टोल बूथ पर आग देखी तो पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि इन सभी घटनाओं में टोल कंपनी को करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। ऐसे में अब यह सवाल उठता है की आखिर ये किसने किया होगा और क्या इस टोल बूथ का विरोध किया जा रहा था। फ़िलहाल इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।