Amal Mahadik & Satej Patil

    Loading

    कोल्हापुर : कोल्हापुर विधान परिषद चुनाव (Kolhapur Legislative Council Election) की रंगत बढ़ रही थी कि अचानक शुक्रवार को भाजपा के उम्मीदवार (BJP Candidate) अमल महाडिक (Amal Mahadik) ने दिल्ली हाई कमांड (Delhi High Command) के आदेश पर जिलाधिकारी कार्यालय (District Magistrate) में जाकर अपने चुनाव पर्चे को वापिस लिया और महा आघाडी के उम्मीदवार (Maha Aghadi Candidate), सतेज पाटिल (Satej Patil) का निर्विरोध चयन होने से अब कोल्हापुर में जल्लोष मनाया जा रहा है।

    भाजपा – कांग्रेस – शिवसेना में विधान परिषद चुनाव के लिए  समझौता एक्स्प्रेस चल पड़ी। राजधानी दिल्ली में  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा की मौजूदगी में हुई एक बैठक में महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को निर्विरोध करने पर मुहर लगाई गई। पूर्व मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विधायक चंद्रकांत पाटिल भी इस बैठक में मौजूद थे।

    कोल्हापुर विधान परिषद के भाजपा प्रत्याशी अमल महाडिक और डमी उम्मीदवार उनकी पत्नी शौमिका महाडिक को पर्चे  वापस लेने की सूचनाएं भाजपा हाई कमांड की ओर से की गई। और कांग्रेस के उम्मीदवार सतेज पाटिल का इस चुनाव में निर्विरोध चयन हुआ।

    अमल महाडिक और सतेज पाटिल के आमने सामने आने से विधान परिषद चुनाव की रंगत बढ़ गई थी, आरोप प्रत्यारोप होने लगे थे। ऐसे में नगरपालिका, नगर निगम, जिलापरिषद सदस्यों के वोटों के दाम भी बढ़ गए थे, कई सदस्यों को लंबी यात्रा पर भेजने की तैयारियां हो चुकी थी। अचानक हुई राजनैतिक गतिविधियों ने पूरा माहौल बदल डाला और कांग्रेस के उम्मीदवार सतेज पाटिल के कार्यकर्ताओं समेत कोल्हापुर में कांग्रेस और महाअघाड़ी कार्यकर्ताओं में जल्लोष का वातावरण दिखाई दे रहा है।