bjp
Representative Pic

    Loading

    मुंबई: देश में महिलाओं की सुरक्षा का मसला लगातार चिंता का विषय बना रहता है। समय-समय पर इस मसले को लेकर सियासी बयानबाजी भी होती रहती है। इन सब के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) से सामने आया एक मामला कई सारे सवाल खड़ा कर रहा है। बताना चाहते हैं कि एक महिला बीजेपी कार्यकर्ता (Female BJP Worker) के साथ छेड़छाड़ की घटना मुंबई के बोरीवली (Boriwali)  में हुई है। इस केस में पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। 

    गौर हो कि महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ की यह घटना पार्टी के एक नेता के दफ्तर में 15 अगस्त को हुई थी। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मुंबई पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस केस में छेड़छाड़ का आरोप भाजपा के एक कार्यकर्ता पर लगा है। 

    बोरीवली में महिला भाजपा कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़

    वहीं इस मामले में पार्टी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। बोरीवली पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। खबर लिखे जाने तक आरोपी कार्यकर्ता के बारे में कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल इस केस में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।