Arrest
Representative Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के गोरगांव (Goregaon) में ओला कैब ड्राइवर (Ola Cab Driver Arrested) को छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 15 साल की लड़की के साथ गलत हरकत की कोशिश की है। पीएसआई सचिन पांचाल ने बताया कि 25 मई के दिन आरोपी ने कथित रूप से छेड़छाड़ की है। 

    पीएसआई सचिन पांचाल ने कहा कि 25 मई को एक 15 साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसके प्रति अश्लील इशारे करने के आरोप में मुंबई के गोरेगांव से ओला कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। आरे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने आरोपी को 30 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

    पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान 29 वर्षीय मुरारी कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो गोरेगांव में रहता है। वह मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखता है। पुलिस अब यह भी पता लगा लगा रही है कि क्या आरोपी के खिलाफ किसी अन्य पुलिस स्टेशन में कोई केस तो नहीं दर्ज है।