maharashtra anand-sagar-shegaon-will-open-for-tourists-soon

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के शेगांव (Shegaon) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के सबसे बड़े तीर्थ शेगांव के आनंद सागर (Anand Sagar) के बारे में तो सभी को पता ही होगा। इसे संत गजानन महाराज संस्थान ने 2001 में सरकार से जमीन लेकर धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में दो सौ एकड़ में बनाया गया था। लेकिन, बीच में आनंद सागर को बंद किया गया था। हालांकि, अब आनंद सागर को फिर से शुरू किया जाने वाला है। 

आनंद सागर (Anand Sagar) की वजह से ही शेगांव का नाम देश के हर कोने तक पहुंच पाया था। आनंद सागर की वजह से दूर दूर से लोग शेगांव में आते थे और इस जगह का आनंद लेते थे। लेकिन इसी बीच किसी कारणवश शेगांव संस्थान ने आनंद सागर को बंद करने का निर्णय ले लिया था। लेकिन अब सूत्रों ने जानकारी दी है कि डेढ़ से दो महीने में आनंद सागर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, अगले दो से तीन महीने में आनंद सागर (Anand Sagar) शुरू किया जा सकता है। अब संस्थान ने बंद पड़े आनंद सागर की मरम्मत करने का काम शुरू कर दिया है। बताया गया है कि आनंद सागर अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा। तो अब संत गजानन महाराज के भक्तों में खुशी का माहौल देखा जा सकता है। 

आनंद सागर (Anand Sagar) एक उद्यान और ध्यान केंद्र है। आनंद सागर को श्री संत गजानन महाराज मंदिर ट्रस्ट द्वारा भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक और मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसमें बच्चों के खेलने और आनंद लेने के लिए सुविधाएं हैं।