महाराष्ट्र: NCP को बड़ा झटका, ‘ये’ बड़ा नेता BRS में शामिल

Loading

महाराष्ट्र: NCP को एक बड़ा झटका लगा है। अजीत पवार (Ajit Pawar) के विश्वासपात्र एनसीपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शेलार हैदराबाद में मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हो गए हैं। ऐसे में अब उनके प्रवेश से राष्ट्रवादी गुट को बड़ा झटका लगा है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर…. 

NCP का नेता BRS में शामिल 

गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले घनश्याम शेलार ने BRS पार्टी में प्रवेश को लेकर हैदराबाद में BRS प्रमुख और मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के अनुसार, शेलार बीआरएस पार्टी में शामिल होने वाले थे, राव की पार्टी से निमंत्रण प्राप्त करने के बाद, शेलार और उनके समर्थक हैदराबाद के लिए रवाना हुए और वहां होटल द पैलेस में उनकी मेजबानी की गई। बाद में आज शेलार सार्वजनिक रूप से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हो गए। ऐसे में अब यह NCP को बड़ा झटका लगा है जिसकी चर्चा पुरे महाराष्ट्र में हो रही है। 

महाराष्ट्र में BRS पार्टी का विस्तार 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव ने महाराष्ट्र में भी अपनी पार्टी का विस्तार करना शुरू कर दिया है। जी हां नांदेड़, छत्रपति संभाजीनगर में कई पदाधिकारी केसीआर की BRS पार्टी में शामिल हुए। इस बीच अब एनसीपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीधे केसीआर की पार्टी में शामिल हो गए हैं। शरद पवार के करीबी घनश्याम शेलार के बीआरएस में शामिल होने से एनसीपी को झटका लगा है।