PAKISTAN
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली.चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज गुरुवार देर शाम गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। वहीँ अब इस यह चक्रवात अभी थोड़ा कमजोर जरूर पड़ गया है, लेकिन इसके खतरे अब भी कम नहीं हुए हैं। इसके चलते तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। लेकिन अब इस चक्रवात का असर सिर्फ गुजरात और महाराष्ट्र तक ही सीमित नहीं रहेगा।

वहीं भारत के अलावा पाकिस्तान में भी अब इस चक्रवात का असर दिखने वाला है। मामले पर पाकिस्तान के जियो न्यूज ने बताया कि पाकिस्तान की जलवायु ऊर्जा मंत्री शेरी रहमान ने बीते बुधवार को कहा था कि चक्रवात बिपारजॉय अब से कुछ देर बाद गुरुवार को सुबह 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) सिंध के केटी बंदर से टकराएगा।

इस बाबत बीते बुधवार को इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शेरी रहमान ने कहा था कि अब तक सिंध के तटीय इलाकों से 66,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के थट्टा, सुजावल, बादिन और थारपारकर जिलों में चक्रवात से सबसे ज्यादा असर दिखेगा। ऐसी भी खबर है कि, ‘बिपरजॉय’ कराची से दूर जा रहा है। वहीं इस चक्रवात की वजह से पाकिस्तान में छोटे विमानों के संचालन को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ ही मामले पर पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) ने अपने नवीनतम अपडेट में कहा है कि, पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर चक्रवात बिपारजॉय बीते 6 घंटों में लगभग उत्तर पूर्व की ओर बढ़ चूका है।

वहीँ जियो न्यूज के अनुसार PMD ने कहा कि, चक्रवात बिपारजॉय अब 22.1°N अक्षांश और 66.9°E देशांतर के पास कराची से लगभग 310 किलोमीटर दक्षिण, 300 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम थाटा और 240 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम केटी बंदर की दूरी पर स्थित बताया जा रहा है।