Advertisement of Shinde government
FILE- PHOTO

Loading

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की राजनीति में आए दिन कई तरह की सियासी हलचल देखी जाती है। ऐसे में अब और एक खबर सामने आई है। जी हां आपको बता दें कि शिंदे गुट की ओर से ठाकरे गुट को एक और बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को ठाकरे गुट के दो पूर्व नगरसेवक अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

ठाकरे गूट को और बड़ा झटका 

मिली जानकारी के मुताबिक़, कांदिवली बीएमसी वार्ड नंबर 28 के नगरसेवक एकनाथ हुंडारे और पूर्व नगरसेवक गणेश भंडारी शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। बता दें कि वह ठाणे में मेयर आवास परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिंदे समूह में शामिल हुए हैं। इसे ठाकरे गुट के लिए एक और झटका माना जा रहा है। फ़िलहाल इसकी चर्चा पर है। 

CM की उपस्थिति में किया प्रवेश

कांदिवली बीएमसी वार्ड नंबर 28 के नगरसेवक एकनाथ हुंडारे और मढ़ के पूर्व पार्षद गणेश भंडारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी शिंदे गुट में शामिल हो गए। मुंबई नगर निगम चुनाव के दौरान ही ऐसा पक्ष प्रवेश होता देख अब इस बात की संभावना है कि ठाकरे गुट को झटका लगेगा। 

शिंदे ने ठाकरे पर साधा निशाना

बता दें कि इस बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाकरे गुट पर निशाना साधा है। पैसा होते हुए भी मुंबई में कोई काम नहीं होता था। भ्रष्टाचार बढ़ गया था  । हालांकि, सत्ता में आने के बाद से जिस गति से उन्होंने और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने काम किया है, उससे प्रभावित होकर मुंबई में सभी दलों के प्रतिनिधि शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि CM शिंदे ने इस दौरान कहा कि काम की वही गति जारी रहेगी। भविष्य में और ढाई साल में मुंबई की सभी सड़कें सीमेंट कंक्रीट से बन जाएंगी। इस तरह अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों को अपने काम का ब्यौरा दिया है।