महाराष्ट्र: शिंदे-फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली खत्म होते ही फिर होंगे बड़े प्रशासनिक बदलाव

    Loading

    नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।  मिली जानकारी के मुताबिक कि शिंदे-फडणवीस सरकार में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक बदलाव होंगे। सूत्रों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दिवाली के बाद एक बार फिर बड़े प्रशासनिक बदलाव होंगे। प्रदेश में प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव, नगर आयुक्त, कलेक्टर के पदों पर होगा बड़ा फेरबदल 

    इसके साथ ही मंत्रालय में राजस्व, गृह, वित्त, लोक निर्माण विभाग के सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले की भी संभावना है। जी हां इसमें पुणे, नासिक, नागपुर, अमरावती, सोलापुर, अकोला जिलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ राज्य के पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव किए जाएंगे। सूत्रों ने जानकारी दी है कि डीआईजी, आईजी, पुलिस कमिश्नर के पदों में बड़े बदलाव होंगे. ये बड़े बदलाव आने वाले कुछ दिनों में होने जा रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच बड़ी चर्चा हुई। 

    इससे पहले दिवाली से पहले ही शिंदे-फडणवीस सरकार ने बड़े बदलाव किए थे। शिंदे सरकार बनने के बाद से ही पुलिस बल में अधिकारियों के तबादले को लेकर चर्चा चल रही थी। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में 20 अक्टूबर को अचानक आदेश जारी किया। इस दौरान पुलिस बल में बड़े बदलाव किए गए। राज्य में 23 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा में दो सहित 25 अधिकारियों का नया तबादला किया गया।