corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोरोना के ग्राफ में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 3,276 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 56 रोगियों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर  65,41,119  और मृतकों की संख्या 1,38,834 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,723 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक हुए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 63,60,735 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.24 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    फिलहाल राज्य में 37,984 एक्टिव मामले हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2,59,120 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1,483 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,72,625 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। राज्य में अब तक  5,79,92,010 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है। 

    धुले, नंदुरबार, नांदेड़, वर्धा और गोंदिया जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इसी तरह, धुले, परभणी और चंद्रपुर नगर निगमों में भी कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। अहमदनगर जिले में सर्वाधिक 658 नये मामले सामने आए। अहमदनगर जिले में ही बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 11 मरीजों की मौत हुई।

    मुंबई में मिले 454 नए मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में यहां 454 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 580 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    मुंबई में अब तक कुल 7,40,761 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16,079 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,17,521 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में 4,676 एक्टिव केस है।

    मुंबई में आज 40,911 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 101,77,774 नमूनों की जांच की जा चुकी है।