uddhav thackeray
Pic: Twitter

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona Updates) का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इससे संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। नवी मुंबई (New Bombay) के बाद अब अहमदनगर (Ahmednagar) जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya School) के 19 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जानें के बाद हडकंप मच गया है। जानकारी के अनुसार परनेर तहसील के तकली ढोकेश्वर गांव में स्थित नवोदय विद्यालय में पांचवीं से 12वीं कक्षा के 400 से अधिक छात्र हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या उद्धव सरकार जल्द स्कूलों को बंद करने का फैसला लेगी।

    ज्ञात हो कि राज्य के अहमदनगर जिले के इस स्कूल में तीन से चार दिनों के भीतर 19 छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि संक्रमित छात्रों में से अधिकतर लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। अगर कोरोना के मामले आने वाले समय में कम नहीं हुए तो हो सकता है सरकार स्कूलों को बंद करने का फैसला कर दे।  

    वहीं अहमदनगर के जिलाधिकारी का कहना है कि सभी क्वारंटाइन में भेजा गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोविड के मद्देनजर राज्य की उद्धव सरकार ने रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

    उल्लेखनीय है कि कोरोना का नया वेरिएंट भी महाराष्ट्र में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। शुक्रवार को सूबे में 20 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 108 पहुंच गई है। राज्य में दूसरी बार 20 से अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले पिछले गुरूवार को 23 नए मामले दर्ज हुए थे। 

    कोरोना ने कारण बीएमसी ने भी पूरे मुंबई में क्रिसमस की पार्टी, नए साल का सेलब्रेशन, कोई फंक्शन या पब्लिक गैदरिंग पर रोक लगाई है। ये आदेश शुक्रवार रात 12 से मुंबई में लागू हो गया है।