corona
Representative Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona Updates) का तांडव लगातार जारी है। सूबे में सोमवार को ओमीक्रोन (Omicron Updates) से संक्रमित 26 नए मामले सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है। इन मामलों के सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 167 पहुंच गई है। जिसमें से 11 केस मुंबई से सामने आए है। साथ ही मुंबई में कोरोना के 809 नए मामले दर्ज हुए हैं। 

    ज्ञात हो कि मुंबई में क्रिसमस के दौरान कई जगहों पर उमड़ी भीड़ के कारण कोरोना के नए मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले दिन रविवार को कोविड के मामले कम जरुर हुए थे। इससे पहले रविवार के दिन 922 नए मामले दर्ज हुए थे। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य में सबसे अधिक केस मुंबई से सामने आए हैं। 

    वहीं महाराष्ट्र में जो 26 नए मामले ओमीक्रोन के सामने आए हैं। उसमें से 11 मामले मुंबई से हैं। जबकि पांच-पांच मामले पनवेल-रायगढ़, चार मामले ठाणे से हैं। साथ ही दो मामले नांदेड और नागपू से सामने आए हैं। पालघर,पुणे भिवंडी से एक-एक केस सामने आया है। 

    गौर हो कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 1,426 नए केस दर्ज हुए हैं। साथ ही 21 मरीजों की मौत हुई है। सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,59,314 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1,41,454 पहुंच गया है। सूबे में मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। मुंबई में 809 नए केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 7,71,921 पहुंच गयी है। तीन लोगों की मौत भी हुई है।