
नई दिल्ली: आज से नए साल की शुरुवात हो गई है। लोगों ने मस्ती में नाचते-गाते हुए साल 2022 को विदा किया और नए साल का वेलकम किया।वहीं, आज सुबह से ही देश भर में मंदिरों में आस्था का सैलाब देखा जा रहा है। लोग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। नए साल 2023 के पहले दिन महाराष्ट्र के शिरडी में साई बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
#WATCH | Maharashtra: Devotees throng Shirdi Temple to offer prayers on the first day of #NewYear2023 pic.twitter.com/hHdF9ov4zo
— ANI (@ANI) January 1, 2023