Devendra Fadnavis
ANI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ (Raigad) के हरिहरेश्वर बीच (Harihareshwar Beach) पर एक संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया। नाव से तीन AK-47 राइफल मिली है। जिससे 26/11 मुंबई जैसे हमले की आशंका जताई जा रही है। इस बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Dy CM Devendra Fadnavis) ने कहा कि नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ भी खारिज नहीं किया जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

    उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, “नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। समुद्र में नाव का इंजन फटा, नाव से लोगों को निकाला गया यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गया है। आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।”

    फडणवीस ने कहा कि, “नाव से 3 एके-47 राइफल मिली। आधी टूटी हालत में नाव उच्च ज्वार के कारण कोंकण तट की ओर आ गई। केंद्रीय एजेंसियों को सूचित किया गया है। ATS भी इस पर काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे।”

    उप मुख्यमंत्री ने कहा, “सभी आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं। किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।”