thane,palghar, rain
महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश की चेतावनी (फाइल फोटो)

Loading

मुंबई: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे और सतारा में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हुई भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने 25 जून को रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई और दिल्ली तक आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पालघर, मुंबई, ठाणे और सिंधुदुर्ग के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया।

https://aninews.in/news/national/general-news/maharashtra-imd-issues-orange-alert-for-thane-raigad-ratnagiri-nashik-pune-and-satara20230627192622/

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मुंबई शहर में 104 मिमी बारिश हुई और पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में 123 मिमी और 139 मिमी बारिश हुई। 

इससे पहले मुंबई में हुए भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ था। जिसके बाद मुंबई में अंधेरी सबवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। वहीं, यातायात को स्वामी विवेकानन्द मार्ग की ओर मोड़ दिया गया। आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था और भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी।