navneet-raana
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में हुए चर्चित साक्षी मर्डर केस में (Sakshi Murder Case), अब महाराष्ट्र की सांसद नवनीत राणा ने कहा है कि, साहिल को सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए। जानकारी दें कि, साक्षी मर्डर केस के आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने आज सुबह 10 बजे रोहिणी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने साहिल को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब पुलिस टीम साहिल को लेकर उस जगह पर भी जाएगी, जहां पर उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को फेंका है। दरअसल, साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल सबसे पहले रिठाला गया था। पुलिस के मुताबिक साहिल ने रिठाला के खुले मैदान में चाकू फेंक दिया था।

जानकारी दें कि, दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वहीं आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई थी। 

इधर इस मामले पर आज महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने कहा कि, “साहिल को सजा-ए-मौत मिले। उसे अब सीधे फांसी देना चाहिए। ऐसे लोगो के लिए कोई दया दृष्टि नहीं रखनी चाहिए। जब पुलिस और प्रशासन के हाथ में सबूत है, तो आरोपी सीधे तौर पर हत्या इतनी क्रूरता से करते हुए दिख रहा है तो फिर बेहतर है कि उसे सीधे फांसी ही दी जाए।”

बता दें कि, साहिल और मृतका साक्षी के के बीच संबंध थे लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया था। दरअसल साक्षी अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी जब आरोपी ने उसे रोका जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया था। 

वहीं इस घटना के बाद में आरोपी ने उस पर कई बार वार किया और उसे पत्थर से मारा था। एस शाहबाद डेयरी में इस बाबत IPC की धारा 302 के तहत FIR दर्ज हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अब आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।