महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिंदे सरकार (Shinde Government) बनने के बाद महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) दल में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल हुआ है। डीसीपी एवं एसपी रैंक के 115 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें पुलिस अधिकारी ऐसे हैं, जो पिछले काफी समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

    प्रणव अशोक, शिंगे एवं पांढरे का तबादला

    नाशिक में नागरी हक्क संरक्षण के पुलिस अधीक्षक अकबर पठान की मुंबई में पुलिस उपायुक्त के पद पर नियुक्ति की गयी है। जबकि मुंबई के परिमंडल 5 के पुलिस उपायुक्त प्रणव अशोक का नवी मुंबई के रिजर्व पुलिस बल में समादेशक के पद, परिमंडल 9 के पुलिस उपायुक्त मंजुनाथ सिंगे का राज्य पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक और मुंबई में राज्य खुफिया विभाग के पुलिस उपायुक्त विश्वास पांढरे का नागपुर नागरी हक्क संरक्षक के पुलिस अधीक्षक के पद पर दबादला किया गया है।

    मुंबई में विभिन्न पदों पर नियुक्ति

    आईपीएस अधिकारी अशोक दुधे, शीला डी साइल, सुनिता वी. सालुंके ठाकरे, पुरुषोत्तम कराड, मोहित कुमार गर्ग, अजय कुमार बंसल, मंगेश शिंदे, दीक्षित कुमार अशोक गेडाम, प्रवीण मुंढे, तेजस्वी बाला साहेब सातपुते, गौरव सिंह, अमोघ जीवन गांवकर, पुरुषोत्तम कराड, वसंत जाधव, नम्रता जी. पाटिल, राहुल उत्तम श्रीरामे, विजय एम. खरात और गजानन एस।राजमाने की मुंबई में विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गयी है।

    लोखंडे, जैन एवं स्वामी का नागपुर शहर में तबादला

    पुलिस उपायुक्त सुनील पी।लोखंडे, यशवंत आर।सोलंके, श्रवण दत, गोरख सुरेश भामरे, अनुराग जैन और धोडोपंत एस स्वामी का नागपुर शहर में तबादला किया गया है। नागपुर ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक राहुल अरविंदराव माकनिकर की नागपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में की गयी है। कुमार चिंता और यतीश देशमुख का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर गडचिरोली में किया गया है। नाशिक एसीबी के पुलिस अधीक्षक सुनील कडासने की नागपुर रेलवे के पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति की गयी है।