महाराष्ट्र: बढ़ते अपराध पर लगाम कसेगी सोलापुर पुलिस, जारी किया क्यूआर पैटर्न

Loading

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अपराध दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है, इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे है। ऐसे में अब सोलापुर से एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां सोलापुर सिटी पुलिस द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए क्यूआर कोड पैटर्न लागू किया जा रहा है। आइए जानते है क्या है क्यूआर कोड पैटर्न…

सोलापुर में क्यूआर पैटर्न

आपको बता दें कि बदलते वक्त के साथ अब आधुनिकीकरण को अपनाया जा रहा है। जी हां सोलापुर शहर में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए सोलापुर सिटी पुलिस ने आधुनिक तरीके अपनाए हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही शहर में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। बता दें कि शहर में ऐसे करीब 400 क्यूआर कोड लगाए गए हैं। ऐसे में अब पेट्रोलिंग अधिकारी व कर्मचारियों को स्थल का भ्रमण करना अनिवार्य है। डीसीपी विजय कबाड़े ने जानकारी दी है कि ऐसे क्यूआर कोड 100 और जगहों पर लगाए जाएंगे। इससे अपराध कम होने में मदद होगी। 

बढ़े अपराध पर लगेगा अंकुश 

मिली जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि सोलापुर शहर में हर महीने औसतन 35 दोपहिया वाहनों की चोरी होती है। इतना ही नहीं बल्कि तो 10 से 12 जगहों पर सेंधमारी हुई है। बाहर गांव गए लोगों के कई घरों में चोरी व तरह-तरह के अपराध हो रहे हैं। चोरी, दोपहिया चोरी, गैंग फाइट और अन्य अपराधों में वृद्धि के कारण सोलापुर पुलिस क्यूआर कोड की एक नई अवधारणा लेकर आई है। पुलिस उपायुक्त कबाड़े ने क्यूआर कोड पेट्रोलिंग शुरू कर दी है, जो अच्छी साबित होगी। 

अधिकारी-कर्मचारी करेंगे क्यूआर कोड स्कैन

जैसा की हमने आपको बताया है सोलापुर शहर के सात थाना क्षेत्रों में 400 स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं।112 हेल्पलाइन के दो वाहन, पांच बीट मार्शल, दो अधिकारी, एक पुलिस निरीक्षक और एक सहायक पुलिस आयुक्त प्रत्येक थाने की सीमा के भीतर सोलापुर शहर में हर दिन और रात में गश्त कर रहे हैं। संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन वहां जाकर उस क्यूआर कोड को अपने मोबाइल फोन में स्कैन करना होगा। यह अवधारणा अपराध पर अंकुश लगाने में मदद कर सकती है। फ़िलहाल सोलापुर पुलिस के इस पहल की हर कोई तारीफ़ कर रहा है।