Manoj Jarange Patil, Antarwali sarathi to Mumbai Azad Maidan, road map, Maratha Reservation, Antarwali sarathi to Azad Maidan

Loading

  • मराठा समाज को आवाहन, भारी संख्या में पहुंचने की अपील
  • अंतरवाली सराटी से मुंबई तक की दूरी पैदल तय करेंगे   

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
संभाजी नगर: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने 20 जनवरी को मुंबई कूच करने ऐलान कर दिया है। उन्होंने सभी मराठा समर्थकों से भारी संख्या में देश की आर्थिक राजधानी पहुंचने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि वे अपने समर्थकों के साथ 20 जनवरी की सुबह 9 बजे मुंबई की ओर पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। पाटिल ने मोर्चा के रूट और प्लानिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जरांगे अंतरवाली सराटी से मुंबई तक की दूरी पैदल तय करेंगे। मराठा मोर्चा सराटी से निकलकर सबसे पहले बीड में प्रवेश करेगा। उसके बाद जालना-शाहगढ़, गेवराई-अहमदनगर-शिरूर-शिकरपुर, रांजणगाव-खराडी-शिवाजीनगर-पुणे-लोनावाला-पनवेल-वाशी-चेंबूर-शिवाजी पार्क होते हुए आजाद मैदान पहुचेंगे। मुंबई की ओर बढ़ते हुए मराठा आंदोलनकारी अलग-अलग समूहों में बंट जाएंगे। हर यूनिट का मुखिया को अपने लोगों का ख्याल रखेंगे। 

कोई भी कानून-व्यवस्था हाथ में न लें
जरांगे पाटिल ने अपने समर्थकों को साफ़ किया है कि वे मुंबई पहुंचने के दौरान कानून-व्यवस्था को हाथ में न लें। उनके मुताबिक संबंधित यूनिट प्रमुख की जिम्मेदारी होगी कोई भी दंगा या आगजनी नहीं करेंगे। पिछली बार हुए आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने बीड में राकां नेताओं के घरों व ऑफिस पर हमला बोल दिया था। इस वजह से काफी हंगामा हुआ था। 

खाने-पीने की तैयारी के साथ निकलें 
जरांगे पाटिल ने मराठा आंदोलनकारियों से कहा है कि रास्ते में पड़ने वाले गांवों से लेकर मुंबई पहुंचने तक खाने-पीने की सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। हालांकि यदि मराठा प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ी तो किसी गांव में भोजन और पेय उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है। ऐसे में मार्च में शामिल लोगों को अपने वाहनों में खाना पकाने के सभी बर्तन और जरूरी सामान रखना चाहिए। अपनी वाहन को अपना घर बनाएं। ताकि गर्मी, बारिश, सर्दी से बचाव के लिए इन वाहनों का इस्तेमाल किया जा सके। जरांगे पाटिल ने यात्रा के दौरान पैर में दर्द या बीमारी होने पर दवा की गोलियां साथ रखने की हिदायत दी है। उन्होंने समर्थकों से कहा है कि वे मुंबई पहुंचने के लिए एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें।