Nanded , Manoj Jarange, Maratha Reservation, Maharashtra News, Maratha Agitators, Viral Video, Rasta Roko Movement in Maharashtra
रास्ता रोको आंदोलन (डिजाइन फोटो)

Loading

नांदेड़: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra News) में माहौल गरमा रहा है। आज राज्य के हर जिलें में मराठा समुदाय के लोगों द्वारा रास्ता रोको आंदोलन किया गया। इस आंदलोन से जुड़े कई वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर सामने आ रहे, ऐसे में एक महिला का वीडियो चर्चा में बना हुआ है। 

जैसा की हम सब जानते है OBC से मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल भूख हड़ताल पर हैं। बता दें कि अपनी मांग पूरी करने के लिए जरांगे पाटिल ने सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए आज पूरे राज्य में रास्ता रोको आंदोलन का आह्वान किया था। 

रास्ता रोको का वीडियो वायरल 

इस बीच, मराठा प्रदर्शनकारियों ने नांदेड़ जिले के हदगांव में एक सड़क रोक के दौरान एक निजी बस को रोक दिया। तभी बस में सवार महिला यात्री नाराज हो गई। फिर जो हुआ उस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां बस से उतरने के बाद महिलाओं ने प्रदर्शनकारियों से बहस की। इसी दौरान महिला यात्रियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गयी और चौंकाने वाली बात यह है कि ये सब पुलिस के सामने हुआ है। 

क्या है पूरा माजरा… 

जैसा कि हम सब जानते है आज राज्य के कई जिलों में मराठा समाज ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। मराठा समुदाय ने नांदेड़ जिले में भी कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे में एक निजी बस हदगांव से नांदेड़ आ रही थी। इस बस को मराठा समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया था।  इसी समय मराठा प्रदर्शनकारियों से महिलाओं की झड़प हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और पुरे महाराष्ट्र में अब इस वीडियो की चर्चा हो रही है। 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NavaRashtra (@navarashtra)

इसलिए आक्रामक हुई महिला 

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इस प्राइवेट बस में एक महिला के बीमार बच्चे को नांदेड़ के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था। हालांकि, मराठा प्रदर्शनकारियों ने हदगांव तालुका के पास सड़क पर बस को रोक दिया। ऐसे में गुस्से महिलाएं भड़क गईं। चूंकि उसके अनुरोध के बावजूद बस को गुजरने की अनुमति नहीं दी गई, तो महिला के साथ आई अन्य महिलाएं बस से उतर गईं और प्रदर्शनकारियों से भिड़ गईं।