maratha reservation manoj jarange devendra fadnavis eknath shinde loksabha election 2024
मनोज जरांगे (सौजन्य: एएन आई फोटो)

Loading

मुंबई: देश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो गया है। सभी पार्टियों ने जोरों शोरों से प्रचार-प्रसार में लगी हुई है। सत्ताधारी और विपक्षी दल सार्वजनिक बैठकों में एक-दूसरे की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। राज्य में महाविकास आघाडी और महायुती में अब तक सीटों के बंटवारे को लेकर आनाकानी चल रही है। इस बीच, मराठा आरक्षण और आंदोलन के जरिए घर-घर तक पहुंचने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने मराठा समुदाय से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि  उन्हें इतनी ताकत से गिराओ कि अब से उन्हें मराठा वोटों की कीमत पता चले। जरांगे ने चैत्य भूमि पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें अभिवादन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए यह बात कही।

जरांगे ने फिर दी भूख हड़ताल की चेतावनी

मनोज जरांगे पाटिल ने राज्य की शिंदे सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार 4 जून तक यानी लोकसभा चुनाव के नतीजे आने तक मराठा आरक्षण पर फैसला नहीं लेती है तो हम फिर से भूख हड़ताल करेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी बयान दिया है कि हम विधानसभा चुनाव में भाग लेंगे और सरकार का करेक्टकार्यक्रम करेंगे। 

“देवेंद्र फडणवीस को मराठों से बहुत प्यार”

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मनोज जरांगे ने देवेंद्र फडनवीस पर तीखे शब्दों से हमला बोला। उन्होंने कहा, “देवेंद्र फडणवीस को मराठों से बहुत प्यार है। उन्होंने हमारी मां बहनों को गोली मारने वाले अफसरों को प्रमोशन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के माध्यम से चार माह पहले के अपराधों को कल तक दर्ज करने का काम चल रहा है। इसलिए गृह मंत्री के रूप में उनकी सराहना की जानी चाहिए।”

जरांगे की मराठा समुदाय से की ये अपील

 मनोज जरांगे ने मराठा समुदाय से यह अपील की है कि उन्हें इतनी ताकत से गिराओ कि अब से उन्हें मराठा वोटों की कीमत पता चले। उन्होंने कहा, “मराठा समुदाय को ध्यान देना चाहिए, लोगों चुनाव में हराने में भी एक बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि मराठों को शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। उन्हें इतनी ताकत से गिराओ कि अब से उन्हें मराठा वोटों की कीमत पता चले। मराठों के मतों से डरना चाहिए। अब मराठा समाज सही कार्यक्रम करेगा।  उन्होंने कहा कि महायुति ने हमें धोखा दिया है। सरकार को हमारे सीने में गोलियां नहीं दिखतीं. समाज को ठीक-ठीक पता है कि किसे वोट देना है। मराठा किसी की सभा में नहीं जा रहे हैं। चुनाव रिजल्ट के दिन एक सही कार्यक्रम होगा।

देवेन्द्र फडणवीस की आलोचना

मनोज जरांगे ने राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं अभी भी गृह मंत्री को बताता हूं। मुझसे पंगा ना ले, मैं वफादार हूँ।  मैं अपनी जाति नहीं बेच सकता। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन में आपने मुझे हल्के में लिया. मुझे राजनीति में हल्के में मत लीजिए. मैं वहां नहीं जाना चाहता. लेकिन अगर आप मुझे राजनीति में खींचने की कोशिश करेंगे तो आपके लिए ये अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी दलित, मराठा, मुस्लिम, लिंगायत, बारा बलुतेदार एक साथ आएंगे। उन्होंने कहा कि इन्होंने दो उपमुख्यमंत्री बनाए, हमारे सात होंगे। सबका का एक एक होगा।