corona crisis

    Loading

    मुंबई: राज्य में शुक्रवार को कोविड (Covid) से मरनेवालों का आंकड़ा सेंचुरी पार चला गया। पिछले 24 घंटे में 103 लोगों ने कोविड के चलते अपनी जान गंवाई (Death) है। गौरतलब है कि इससे पहले 1 सितंबर को 183 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई थी। उसके बाद मौत का आंकड़ा लुढ़कता चला गया। तीसरी लहर (Third Wave) में अब तक का यह सबसे अधिक मौत का आंकड़ा है।

    बता दें कि इसमें 10 लोगों की मृत्यु मुंबई में हुई है। शुक्रवार को मुंबई में 27,720 की टेस्टिंग के बाद 1,312 नए मरीज मिले। जबकि राज्य में नए कोविड मरीजों की कुल संख्या 24, 948 दर्ज की गई। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 66 हजार 586 तक पहुंच गई है, जिसमें से 14344 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं।

    राज्य में 3000 के पार ओमीक्रोन के मरीज

    राज्य में शुक्रवार को ओमीक्रोन के 110 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ कुल ओमीक्रोन मरीजों की संख्या 3,040 तक पहुंच गई है। मुंबई में ओमीक्रोन वेरिएंट से ग्रसित कुल मरीजों की संख्या 1,015 हो गई है। राज्य में 3,040 में से 1,603 मरीज ठीक हो कर घर लौटे चुके हैं।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 151,58,551
    • कुल पॉजिटिव केस- 1,043,059
    • कुल मौत- 16,591
    • कुल ठीक हुए- 1,009,374
    • डबलिंग रेट- 259 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 20

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 7,41,63,858
    • कुल पॉजिटिव केस- 76,55,554
    • कुल मौत – 142461
    • कुल ठीक हुए- 72,42,649