vaccine
File Photo

    Loading

    मुंबई. मुंबई के 18 से अधिक उम्र के युवाओं के लिए खुशखबर है। बुधवार से महानगरपालिका के टीकाकरण केंद्रों (Vaccination Centers) में उनका मुफ्त (Free) में टीकाकरण (Vaccination) किया जाएगा। अब तक केवल प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों में ही 18 प्लस का टीकाकरण किया जा रहा है, जिसके लिए उन्हें पैसे खर्च करने पड़ते हैं। 

    मंगलवार को मुंबई में भी रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण हुआ। लगतार दूसरे दिन 113135 लोगों का टीकाकरण किया गया। मुंबई (Mumbai) में अब कुल टीकाकरण का आंकड़ा 46 लाख 84 हजार 50 तक पहुंच गया है। मंगलवार को केईएम, कूपर, दहिसर, सेवन हिल्स, शताब्दी और राजावाड़ी अस्पताल में विदेश जाने वाले 331 लोगों का टीकाकरण किया गया, जबकि 30 से 44 उम्र के  50929 लोगों का टीकाकरण किया गया।

    राज्य में रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण

    मंगलवार को राज्य में भी रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दिन 5 लाख 52 हजार 909 लोगों का टीकाकरण किया गया। दरअसल राज्य में सोमवार से ही 18 उम्र से अधिक के लोगों के टीकाकरण की शरूआत कर दी गई है। पहले ही दिन लोगों का काफी अच्छा प्रतिसाद मिला। बता दें कि इससे पहले 25 अप्रैल को 5 लाख 35 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया था। इसी के साथ राज्य में अब तक 2 करोड़ 85 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है।