corona
File Photo

    Loading

    मुंबई: जनवरी 2022 में बीएमसी मुंबई में सिरो सर्वे करने की योजना बना रही है। यह मुंबई में होनेवाला छठा सिरो सर्वे है। दिसंबर के अंत से ही सिरो सर्वे का काम शुरू कर दिया जाएगा। कोविड टीकाकरण को एक वर्ष पूर्ण होने में दो महीने का समय बचा है। मुंबई में तबतक 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण का कम से कम पहले डोज का टार्गेट पूरा हो जाएगा। पहले की तुलना में कोविड के केसेस भी काफी कम हो गए हैं, ऐसे में बीएमसी सिरो सर्वे के जरिए यह पता लगाए कि कितनों में कोविड के खिलाफ एंटी बॉडीज विकसित हुई है और कितनों नहीं।  इस बीच, पिछले 24 घंटों में  मुंबई में 210 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। 

    अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि दिसंबर से सिरो सर्वे का काम शुरू हो जाएगा, फिलहाल कितने सैंपल की टेस्टिंग करनी इसको लेकर निर्णय नहीं लिया गया है। लगभग 7 से 9 हजार सैंपल लिए जाएंगे।

    राज्य में 751 कोरोना के नए केस

     

    राज्य में सोमवार को 751 नए कोविड मरीज मिले हैं, जबकि 25311 टेस्टिंग के बाद मुंबई में 210 नए कोविड मरीज मिले हैं। राज्य में अप्रैल 2020 के बाद सबसे कम कोविड मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में 15 कोविड ग्रसितों की जान गई है, जिसमें से 5 मृतक मुंबई के ही हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 13,649 तक पहुंच गई है, जिसमें से 2814 एक्टिव मरीज मुंबई के हैं।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 116,84,483
    • कुल पॉजिटिव केस- 757910
    • कुल मौत- 16281
    • कुल ठीक हुए- 736271
    • डबलिंग रेट- 2154 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 13

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,33,02,489
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,18,347
    • कुल मौत- 140403
    • कुल ठीक हुए- 64,60,663