thane corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में मंगलवार को कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक शहर में पिछले 24 घंटे में 447 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जो एक दिन पहले आए मामलों से 91 कम है। वहीं आज कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा 798 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिससे एक्टिव मरीजों में कमी आई है।

    BMC के मुताबिक मुंबई में 447 नए मामले और एक कोरोना मरीज की मौत के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,052,176 और मृतकों की संख्या 16,667 हो गई है। वहीं, मुंबई में 798 लोग इस खतरनाक वायरस से ठीक हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों का आंकड़ा 1,027,891 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 98 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वर्तमान में शहर में 4,783 एक्टिव मरीज हैं।

    मुंबई में मिले नए मरीजों में से 380 मरीज (85%) एसिम्टोमैटिक है, जबकि 64 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें से 19 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में 599 मरीज ऑक्सीजन पर है। जबकि कुल 1,336 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मुंबई में अस्पतालों में 37,018 बेड है। जिनमें से 96.4 फीसदी बेड खाली है। मुंबई में आज में 34,543 नमूनों की जांच की गई।