Gold and electronic goods worth more than Rs 8 crore seized at Mumbai airport
मुंबई एयर पोर्ट (फ़ाइल फोटो)

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport)  से कस्टम डिपार्टमेंट ने 16 किलो सोना बरामद किया है। वहीं इस बरामद सोने की कीमत करीब 8.40 करोड़ रुपए आंकी गई है। खबर पर विवरण आना बाकी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, ये सोना एक भारतीय नागरिक के पास से मिला है, जो इथियोपिया से मुंबई पहुंचा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

    गौरतलब है कि, बीते गुरूवार को ही, कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट से 15 किलो सोना और 22 लाख रुपए की वैल्यू की विदेशी मुद्रा को जब्त की थी। इस 15 किलो सोना और 22 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा की कुल वैल्यू 8 करोड़ रुपए बताई गयी थी। वहीं इस मामले में अबतक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।