FIRE
Representative Photo

Loading

मुंबई/कुर्ला. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां राजधानी मुंबई (Mumbai) के कुर्ला इलाके (Kurla) में एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 50-60 लोगों को बचाया, जिनमें से 39 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि अब तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मामले पर BMC ने जानकारी दी कि, मुंबई के कुर्ला इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई है। इस अचानक लगी आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और इमारत की अलग-अलग मंजिलों से करीब 50-60 लोगों को बचाया, जिनमें से 39 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि, बीते 15 फरवरी को भी मुंबई के कुर्ला वेस्ट में आज एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई थी। वहीं इस आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इधर ठाणे (Thane) जिले के डोंबिवली इलाके में भी बीते शुक्रवार शाम करीब 5:40 बजे एक चार मंजिला बिल्डिंग ‘आदिनारायण भुवन’ ढह गई थी। इसके मलबे से दो लोगों का शव बरामद हुआ है, जबकि 3 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।