जल्द घटेगा एसी लोकल का किराया, मेट्रो की तर्ज पर प्रस्ताव

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) लोकल ट्रेन (Local Train) में सफर करने वालों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने मुंबई की एसी लोकल ट्रेनों (AC Local Train) का किराया कम करने का प्रस्ताव दिया है। मुंबई की लाइफलाइन (Lifeline) कही जाने वाली लोकल ट्रेन की यात्रा को अधिक सुलभ बनाए जाने के उद्देश्य से एसी लोकल की शुरुआत की गई है, परंतु इनका टिकट अत्याधिक होने के कारण काफी कम यात्री सफर कर रहे हैं।

    दरअसल, रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव दिया है कि मुंबई में एसी लोकल का सिंगल जर्नी का किराया कम किया जाए। रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह किराया मुंबई में चलने वाली मेट्रो ट्रेन के किराए के आधार पर तय किया जा सकता है। बताया गया कि अगर रेलवे बोर्ड का यह प्रस्ताव पास हो जाता है, तो मुंबई के यात्रियों  से एसी में एक बार के सफर के लिए 10 रुपए से लेकर 80 रुपए तक का किराया लिया जा सकता है। फिलहाल एसी लोकल के लिए 65 रुपए से  220 रुपए तक का किराया देना पड़ता है। प्रस्ताव में सीजन टिकट के किराए में कोई बदलाव नहीं है।

    फैसले से बढ़ेंगे यात्री

    रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इस फैसले से पीक और नॉन पीक आवर्स में एसी ट्रेनों में यात्रियों की  संख्या बढ़ेगी। इसके साथ फर्स्ट क्लास में यात्रा करने वाले एसी लोकल से यात्रा करने लगेंगे। वैसे मुंबई की सेकंड क्लास लोकल यात्रा देश में सबसे सस्ती है, जबकि एसी लोकल ट्रेन का वर्तमान न्यूनतम किराया 65 रुपए है, जबकि  मेट्रो का पहले 3 किमी के लिए मात्र 10 रुपए है। एसी लोकल की फेरियां बढ़ने के साथ गर्मी में यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी।

     238 एसी लोकल का प्रस्ताव

    मेट्रो की तर्ज पर एसी लोकल के किराया किए जाने के निर्णय के साथ मुंबई रेल विकास कॉर्पोरेशन के माध्यम से आने वाले समय में 238 एसी लोकल खरीदने का भी प्रस्ताव है। एमयूटीपी 3 और 3A के तहत एमारवीसी 238 पूरी तरह से एसी ट्रेनों की खरीद करेगा। इस तरह मुंबई में एमआरवीसी ने  2025 तक शहर में ज्यादा एसी लोकल शुरू करने का लक्ष्य बनाया है।

    एसी लोकल का प्रस्तावित किराया

    5 किमी 65 रुपए (अब) 10 रुपए (प्रस्तावित)
    10 किमी  65 रुपए (अब) 20 रुपए (प्रस्तावित)
    15 किमी 90 रुपये (अब) 30 रुपये (प्रस्तावित)
    20 किमी  135 रुपए (अब) 40 रुपए (प्रस्तावित)
    25 किमी  135 रुपए (अब) 50 रुपए (प्रस्तावित)
    30 किमी 175 रुपए (अब) 60 रुपए (प्रस्तावित)
    35 किमी 180 रुपए (अब) 70 रुपए (प्रस्तावित)
    40 किमी 190 रुपए (अब) 80 रुपए (प्रस्तावित)
    55 किमी 205 रुपए (अब) 80 रुपए (प्रस्तावित)
    60 किमी 220 रुपए (अब) 80 रुपए (प्रस्तावित)