Accident

    Loading

    मुंबई : सुबह 7 बजकर 15 मिनट पायधुनी (Pydhonie) से मरोल मरोशी (Marol Maroshi) जा रही बेस्ट बस (BEST Bus) नंबर 668 अपने आगे जा रहे डंपर को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 10 यात्री बुरी तरह से घायल (Injured) हो गए। दुर्घटना (Accident) इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। सुबह के समय बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस (Police) और लोगों ने मिल कर घायलों को सायन अस्पताल (Sion Hospital) ले गए। 

    यह दुर्घटना दादर टीटी खोदादाद सर्कल पर हुई। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक का बस से नियंत्रण खो गया। दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बेस्ट ड्राइवर, कंडक्टर सहित 10 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। पांच की हालत गंभीर है, अन्य पांच घायलों की हालत  स्थिर बताई जा रही है। सायन लोकमान्य तिलक अस्पताल के डॉ. सुधीर ने यह जानकारी बीएमसी आपदा प्रबंधन विभाग को दी है।

    आशीष चेंबूरकर अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना

    बेस्ट समिति चेयरमैन अस्पताल आशीष चेंबूरकर अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। सायन अस्पताल में 8 घायलों का इलाज किया जा रहा है। दो यात्री अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर चले गए थे।   

    गंभीर रूप से घायलों के नाम: 1) राजेंद्र (53)  ड्राइवर, 2) काशीराम धुरी (57) कंडक्टर, 3) ताहिर हुसैन (52 ) यात्री 4) रूपाली गायकवाड़ (36) यात्री, साल 5) सुल्तान, प्रवासी, (50) यात्री

     स्थिर स्थिति वाले यात्रियों के नाम : 1) मंसूर अली (52) यात्री,  2) श्रवण म्हस्के, (16) यात्री,  3) वैदेही बामने ( 17) यात्री