gopal shetty

Loading

मुंबई: भारत के प्रथम बायोगैस संचालित (Bio gas Operated) पशु इलेक्ट्रिक श्मशान भूमि (Pet Crematorium) का उद्घाटन सांसद गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) के हाथों किया गया। पालतू जानवरों (कुत्ते/ बिल्ली जैसे छोटे जानवरों) की मृत्यु के उपरांत उनके सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए मुंबई (Mumbai) के मालाड पश्चिम में इस श्मशान का निर्माण किया गया है। 
 
यह भारत का पहला बायो गैस संचालित पशु इलेक्ट्रिक श्मशान भूमि है। जहां पर पालतू जानवरों के लिए एक गरिमामय और पर्यावरण-अनुकूल अंतिम विश्राम स्थल प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
 
 
इसके उद्घाटन अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी, महानगर पालिका के डीएमसी संजोग कबरे, सहायक आयुक्त पी/नॉर्थ किरण दिगावकर, मुंबई भाजपा सचिव यूनुस खान, जिला महामंत्री बाबा सिंह और अन्य अधिकारी, कार्यकर्ता तथा पालतू पशु प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।